शादी के बाद आयशा टाकिया ने बना ली बॉलीवुड से दूरी, जाने क्या करते हैं इनके पति

आपको यह फेमस डायलॉग “एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो मैं अपने आप की भी नही सुनता” तो याद ही होगा। साथ ही यह किस मूवी की हैं यह भी आप सभी जानते ही होंगे। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और आयशा टाकिया स्टारर “वांटेड” मूवी जब बड़े पर्दे पर आई तो इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फ़िल्म की हीरोइन आयशा टाकिया ने भी अपने अभिनय के दम पर खूब सुर्खियां बटोरी और लोगों ने उन्हें बेहद प्यार भी दिया। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि आयशा ने अपने पहले ही फ़िल्म के लिए फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड जीता था। बॉलीवुड में अच्छा नाम कमाने के बावजूद आयशा पिछले कुछ सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं तो आइए आज हम आपको आयशा के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं।

कॉम्पलन गर्ल के नाम से थी मशहूर :-

आयशा टाकिया ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुवात महज 15 साल की उम्र में ही कर दी थी। ठीक उसी समय आयशा फेमस कैंपेन ‘आई एम ए कॉम्प्लान ब्वॉय! आई एम ए कॉम्प्लान गर्ल!’ में नजर आई थीं और उनके साथ इस एड में शाहिद कपूर भी मौजूद थे।

फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो से मिली पहचान :-

इस एड से आयशा को लोग जानने लगे थे पर उन्हें असली पहचान फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो ‘मेरी चुनार उड़ उड़ जाए’ से मिली। इस गाने ने आयशा की जिंदगी को बदल दिया। बॉलीवुड के बड़े निर्देशक “इम्तियाज अली” ने इस गाने में आयशा टाकिया को देखा और फ़िल्म में साइन करने का सोचा। हालांकि जब तक इम्तियाज ने आयशा को अपनी फिल्म में लेने का सोचा ठीक उसी वक़्त आयशा अपनी पहली फ़िल्म टार्जन: द वंडर कार’ की शूटिंग शुरू कर रही थीं।

टार्जन: द वंडर कार के लिए जीता बेस्ट डेब्यू अवार्ड :-

टार्ज़न: द वंडर कार ने साल 2004 में बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी और इसी फिल्म के जरिये आयशा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फ़िल्म में लोगों को आयशा का अभिनय इतना पसंद आया कि अपनी पहली ही फ़िल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था।

whatsapp channel

google news

 

सलमान खान के साथ किया काम :-

अपनी पहली दो फिल्मों के लिए तारीफें बटोरने वाली आयशा टाकिया बाद में रिलीज हुई फिल्मों में कुछ खास नही कर पाई थी। मगर उनके जीवन में फिर एक मौका आया जब उन्होंने साल 2009 में सलमान खान के साथ फ़िल्म साइन की और अपने अभिनय के लिए खूब तारीफें बटोरी।

शादी के बाद हुई बॉलीवुड से दूर :-

बात करें अगर पर्सनल लाइफ की तो साल 2009 में 23 साल की उम्र मे आयशा ने एक रेस्टोरेंट के मालिक और मुंबई के समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी के बेट फरहान आजमी से शादी रचा ली थी. अपनी शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से थोड़ी दूरी बना ली। लेकिन फिलहाल वो जंगली जानवरों की रक्षा करने वाली संस्था ‘पेटा’ से जुड़ी हुई हैं।

Share on