बचपन की दोस्त निकली अनुष्का और साक्षी धोनी, दोनों को नहीं था पता, ऐसे खुला राज

बॉलीवुड और क्रिकेट का कनेक्शन पिछले कई सालों से चलता आ रहा है। कई ऐसे फिल्म अभिनेत्री होते हैं जो भारतीय क्रिकेटरों को डेट करते हैं इसके बाद वह शादी के बंधन में बंध जाती हैं। आज ऐसे ही क्रिकेट की दुनिया के 2 बड़े भारतीय कप्तानों की पत्नियों के बारे में बताएंगे जो बचपन मे एक दूसरे की दोस्त रहीं है। हम बात कर रहे हैं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नियों की। विराट कोहली और धोनी ने एक साथ कई मैच खेले हैं इनके साथ साथ ही उनकी पत्नियों के बीच एक खास कनेक्शन है।

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह एक एक साथ कुछ वक्त तक स्कूलों में साथ पढ़ाई की है। दरअसल अनुष्का के पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे। ऐसे में अनुष्का शर्मा को अपने परिवार के साथ कई जगहों पर रहना पड़ता था।

इसी दौरान जब अनुष्का शर्मा के पिता की पोस्टिंग असम में हुई तो अनुष्का का एडमिशन सेंट मेरी स्कूल में हुआ। उसी स्कूल में साक्षी भी पढ़ाई करती थी। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें वायरल हो चुकी है जिसमें साक्षी और अनुष्का एक दूसरे के साथ नजर आ चुकी हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने बताया कि साक्षी और मैं असम के एक छोटे से शहर में रहते थे। जब साक्षी ने मुझे बताया कि मैं भी उस शहर में रहती थी और उसी स्कूल में पढ़ती थी तो मैंने कहा मैं भी वही रहती थी और उसी स्कूल में पढ़ी हूं। तब जाकर दोनों ने स्कूल से अपने बचपन की तस्वीरें ली।

whatsapp channel

google news

 

काफी सुंदर लग रही दोनों

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा पिंक कलर के लहंगा चुन्नी में नजर आ रही है वहीं साक्षी सिंह परी की ड्रेस पहनी हुई हैं। इसके साथ इन तस्वीरों में कई और बच्चियां भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने जहां भारतीय कप्तान विराट कोहली से शादी की वही साक्षी सिंह ने भारत के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड कप विजेता महेंद्र सिंह धोनी से शादी की है।

Share on