कोरियोग्राफर गणेश आचार्य 98 किलो वजन कम कर बने 7xl से L, जाने इसके पीछे का राज

बॉलीवुड के मशहूर डांस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने गोविंदा से लेकर रणवीर सिंह को अपने डांस स्टेप सिखाए हैं। वह आज भारत के सबसे बड़े डांस कोरियोग्राफर से में से एक है।14 जून को ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। एक ऐसा भी वक्त था जब उनका वजन 200 किलो तक पहुंच गया था फिर भी वह लगातार सितारों के लिए डांस कोरियोग्राफ कर रहे थे फिर अचानक से उनके जबरदस्त ट्रांसफॉरमेशन की झलक ने सबको हैरान कर के रख दिया. अब गणेश अचार्य अपना 98 किलो वजन कम किया है।

कपिल शर्मा शो के दौरान गणेश आचार्य ने अपने वजन को लेकर खुलकर बात की थी। कपिल के शो में गणेश ने बताया था कि उनकी इस पूरी जर्नी में उनके परिवार ने उनका बहुत साथ दिया और ट्रेनर अजय नायडू के देख रेख में वो इस पूरी जर्नी को दमदार अंदाज में पूरा कर पाए। उन्होंने कहा वजन कम करने की शुरुआत में पहले 2 महीने ही वर्क आउट किया जिसके बाद 15 दिन उन्हें तैरने का तरीका सीखने में लग गए।

ट्रेनर ने की खूब मेहनत

उनके ट्रेनर ने उन्हें पानी के अंदर क्रंचेज करवाना शुरू किया। जिस वजह से उनकी बॉडी बहुत शेप में आती गई। इसके बाद उन्होंने बताया कि वो 75 मिनट तक 11 अलग अलग एक्सरसाइज किया करते थे। इसकी मदद से उन्होंने डेढ़ साल में अपना 85 किलो वजन कम किया।

वजन कम कर के बने लाखों लोगों की प्रेरणा

गणेश आचार्य को सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से समान्नित किया जा चुका है। उन्होंने इस दौरान बताया था कि वो खुद को थकाने के लिए खूब डांस किया करते थे। लेकिन अब वजन घटने के बाद वो और तेजी से डांस कर लेते हैं। इसके साथ ही वो पहले  7xl के कपड़े पहना करते थे जो अब L तक पहुंच गए हैं।

whatsapp channel

google news

 
Share on