अमेरिका शिफ्ट होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बेची मुंबई वाला अपार्टमेंट, इतने करोड़ की है मालकिन

देश से लेकर विदेश तक अपनी सफलता का परचम लहराने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी दुनिया भर में मशहूर हैं। साल 2018 में हिन्दू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधने वाले प्रियंका और निक दोनों ही अपने कार्य क्षेत्र में बेहद माहिर हैं। इसी कारण दोनों की सम्पत्ति में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हो रही है। प्रियंका चोपड़ा तो अब ग्लोबल अभिनेत्री के तौर पर देश से लेकर विदेश में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं तो वहीं निक जोनस भी पहले से ही काफी मशहूर सिंगर हैं।

7 करोड़ में बेचा दो अपार्टमेंट :-

प्रियंका चोपड़ा ने बेची मुंबई की दो प्रॉपर्टीज, 7 करोड़ के अलावा लेती है 2.11 लाख किराया

ये तो सब जानते हैं कि शादी के बाद प्रियंका और निक अमेरिका शिफ्ट हो चुके हैं ऐसे में उनकी मुम्बई वाली प्रॉपर्टी का इस्तेमाल होना बंद हो चुका था और काफी समय से बंद भी पड़ा था। तो इन बातों का ख्याल करते हुए प्रियंका ने उन प्रोपर्टीज को करोड़ों के दाम में बेच दिया है। जानकारी के मुताबिक आपको बतादें कि प्रियंका के पास मुम्बई में उनके दो अपार्टमेंट थे जिसे उन्होंने 7 करोड़ रुपए में बेच दिया है। हालांकि प्रियंका ने ये डील इसी साल मार्च में कर ली थी मगर इस बात का खुलासा अब हो रहा है।

दूसरी प्रॉपर्टी को 2 करोड़ में बेचा था :-

प्रियंका चोपड़ा ने बेची मुंबई की दो प्रॉपर्टीज, 7 करोड़ के अलावा लेती है 2.11 लाख किराया

खबरों की माने तो मुम्बई के अंधेरी इलाके में प्रियंका के राज क्लासिक के सांतवे फ्लोर पर दो अपार्टमेंट थे जिसमे से एक कि कीमत लगभग चार करोड़ लगी तो दूसरे की तीन करोड़ रुपये लगी है। इससे पहले भी प्रियंका ने अंधेरी के लोखंडवाला काम्प्लेक्स में मौजूद करण अपार्टमेंट में स्थित अपने चार फ्लोर के अपार्टमेंट को दो करोड़ रुपये में बेच दिया था।

2.11 लाख रुपये लेती है प्रियंका किराया :-

प्रियंका चोपड़ा ने बेची मुंबई की दो प्रॉपर्टीज, 7 करोड़ के अलावा लेती है 2.11 लाख किराया

वही बताया ये भी जा रहा है कि मुंबई के ओशिवाड़ा में अपने सेकंड फ्लोर पर स्थित 2040 स्क्वायर फ़ीट में फैले ऑफिस प्रॉपर्टी को भी प्रियंका ने इसी साल जून में लीज पर दिया है जिसके किराए के तौर पर उन्हें लगभग 2.11 लाख रुपये मिल रहे है।

whatsapp channel

google news

 

देश के कई हिस्सों में है आलीशान बंगले :-

प्रियंका चोपड़ा ने बेची मुंबई की दो प्रॉपर्टीज, 7 करोड़ के अलावा लेती है 2.11 लाख किराया

इन प्रोपर्टीज के अलावा भी प्रियंका के भारत में कई बंगले हैं। बतादें कि मुंबई के जुहू में प्रियंका का एक शानदार बंगला है जहां उनकी और निक की इंगेजमेंट सेरिमनी हुई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास गोवा के बागा बीच में भी एक घर हैं।

कुल 734 करोड़ के मालिक हैं प्रियंका और निक :-

प्रियंका चोपड़ा ने बेची मुंबई की दो प्रॉपर्टीज, 7 करोड़ के अलावा लेती है 2.11 लाख किराया

वही अगर रिपोर्ट की माने तो आपको बतादें कि प्रियंका और निक कुल 734 करोड़ रुपये के मालिक हैं। साल 2019 में जारी फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी लिस्ट में प्रियंका 14वें स्थान पर थीं और उस वक़्त उनकी सलाना कमाई 23.4 करोड़ रुपये बताई गई थी।

Share on