फिल्मों के विलेन शक्ति कपूर को दिल हार बैठी थी शिवांगी कोल्हापुरे, शादी के लिए घर से भाग गयी थी अभिनेत्री

बॉलीवुड में क्राइम मास्टर गोगो के नाम से फेमस एक्टर शक्ति कपूर ने अपने हर एक किरदार से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। आज वह बॉलीवुड का एक जाना पहचाना नाम है। वैसे तो आप सभी को शक्ति कपूर के फिल्मी करियर के बारे में सारी जानकारियां होगी। लेकिन आज हम आपको एक्टर के लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि बेहद फिल्मी है।

आपको बता दें कि शक्ति कपूर की वाइफ शिवांगी कोल्हापुरे भी 80 के दशक की अभिनेत्री रह चुकी हैं और दोनों की शादी बेहद फ़िल्मी तरीके से हुई थी। जी हां, दरअसल शक्ति कपूर शिवांगी को उनके घर से भगाकर ले गए थे। फिर दोनों की शादी हुई। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे शक्ति कपूर की मुलाकात शिवांगी कोल्हापुरे से हुई और क्यों दोनों को घर से भागकर शादी करनी पड़ी।

फ़िल्म के सेट पर हुई थी दोनों की मुलाकात :-

शिवांगी कोल्हापुरे 80 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने साल 1980 में फ़िल्म किस्मत से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फ़िल्म में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती और रंजीत लीड रोल में थे। वही शक्ति कपूर भी इस फ़िल्म का एक अहम हिस्सा थे। शिवांगी और शक्ति की पहली मुलाकात इसी फिल्म के शूटिंग के दौरान हुई थी। हालांकि ना तो शक्ति और ना ही शिवांगी को ये अंदाज़ा था कि दोनों की किस्मत इस फ़िल्म के बाद पूरी तरह से बदलने वाली है।

पहले हुई थी दोस्ती की शुरुवात :-

फ़िल्म के ओरिजिनल डेट्स में लेट होने के कारण शिवांगी और शक्ति के शूट्स को एक ही दिन रखा गया था और इसी दिन के बाद से दोनों के बीच मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ था। फ़िल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और फ़िल्म के हिट होते ही दोनों के करियर में भी बड़ा बदलाव आया।

whatsapp channel

google news

 

शिवांगी के घरवालों को नापसंद थे शक्ति :-

फिल्मों में विलन का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर को दिल दे बैठी थी शिवांगी कोल्हापुरे, की थी घर से भागकर शादी

फ़िल्म हिट होने के बाद दोनों का फिल्मी करियर तो बदला ही लेकिन दोनों के पर्सनल लाइफ में भी काफी बदलाव आया। इस फ़िल्म के दौरान ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। मगर वो कहते हैं ना कि प्यार करने वालों को उनकी मंजिल आसानी से नही मिलती। यही हुआ शक्ति और शिवांगी के साथ। शादी का फैसला जितना आसान था उतना ही मुश्किल था उसे मुक्कमल करना। कई फिल्मों में विलन का किरदार निभाने वाले वाले शक्ति से जहां एक तरफ लोगों को नफरत हुई तो वही शिवांगी को उनसे ही प्यार हुआ लेकिन उनके घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।

घर से भागकर शादी करने का लिया फैसला :-

लेकिन वो कहते है ना कि प्यार किया तो डरना क्या। बस इसी लाइन को सच करके दिखाया शिवांगी और शक्ति ने। घरवालों के ना मानने के बाद दोनों ने भागकर शादी कर ली और जिस वक्त शिवांगी ने शक्ति से शादी की उस वक़्त वह महज 18 साल की थी। जहां इस कदम से दोनों ही कलाकारों को अपना प्यार मिल गया तो वही शिवांगी के घरवालों ने उनसे बातचीत करना बंद कर दिया था।

शादी के बाद शिवांगी ने छोड़ा था बॉलीवुड :-

फिल्मों में विलन का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर को दिल दे बैठी थी शिवांगी कोल्हापुरे, की थी घर से भागकर शादी

फिर शादी के एक साल बाद शिवांगी ने अपने बेटे को जन्म दिया जिनका नाम सिद्धांत कपूर हैं और फिर श्रद्धा कपूर का जन्म हुआ। शादी और बच्चों के जन्म के बाद शिवांगी कोल्हापुरे ने फिल्मी दुनिया से खुद को दूर कर लिया और घर गृहस्थी संभालने में लग गई।

फिल्मों में विलन का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर को दिल दे बैठी थी शिवांगी कोल्हापुरे, की थी घर से भागकर शादी

हालांकि अब कपल के बच्चे अपने अपने जिंदगी में सेटल हो चुके हैं। दोनों ही बच्चों ने अपना करियर बॉलीवुड में बनाया और आज टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं।

Share on